फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा में बीच-बचाव पड़ा महंगा, पार्षद पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पार्षद पुत्र को दूसरे के झगड़े में बीच-बचाव करवाना महंगा पड़ गया। बीच-बचाव कराने से रंजिश रखते हुए पार्षद पुत्र विकास पर दो युवकों ने सोमवार की रात नौ बजे बाजार से अपने घर लौटने के दौरान चाकू से तीन वार करके जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के वार से घायल हुए विकास को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हुआ यूं कि वार्ड-एक के पार्षद महाबीर गुर्जर का बेटा विकास सोमवार की रात नौ बजे बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान बेरी गेट के पास दो युवकों ने उसे अपने पास बुलाया। एक युवक ने विकास को पीछे से पकड़ लिया तथा दूसरे ने चाकू से तीन वार कर दिए। विकास पर एक वार पेट, दूसरा चेहरे तथा तीसरा सिर पर किया गया है। विकास को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से खून अधिक बहने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हॉयर सेंटर ले जाने को कहा। जिसे परिजन गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हमला करने के आरोपी बालिग हैं या नाबालिग, इस पर अभी असमंजस बना हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है लेकिन मामला साफ नहीं हुआ। वहीं, वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
नहीं लिए जा सके हैं बयान
घायल विकास की हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। लेकिन पार्षद पिता के बयान पर झज्जर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विकास पर हमला करने वाले युवक भी इनकी कॉलोनी के ही हैं तथा दोनों परिवारों में काफी नजदीकियां भी हैं। इसके चलते समझौता का प्रयास भी चल रहा था, इसके चलते मंगलवार देर रात को ही पार्षद ने शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पूर्व वे शिकायत देने से बच रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार को आरोपी युवक राव मंगलीराम पार्क में किसी के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद विकास ने बीच-बचाव कराया था। इससे नाराज होकर दोनों युवकों ने सोमवार रात विकास पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
पार्षद महाबीर गुर्जर के बयान पर दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के नाबालिग होने पर संदेह है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। अभी तक घायल विकास के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उसे अभी अनफिट बताया है।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें