फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीपीएल फर्म में आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापे-हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/ रानीखेत (अल्मोड़ा)। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग की तीन टीमों ने ऊर्जा निगम के ठेकेदार कश्मीरी लाल अग्रवाल के हल्द्वानी स्थित घर और दफ्तर, रानीखेत स्थित घर पर छापे मारे हैं। टीमों ने घरों व दफ्तर से जरूरी दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क वगैरह खंगालने में जुटी है। यह छापामारी आय से अधिक के मामले में बताई जा रही है।
विज्ञापन

कश्मीरी लाल अग्रवाल मूल रुप से रानीखेत माल रोड के रहने वाले हैं। उनका हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित वैशाली कालोनी में भी घर है और शीशमहल में दफ्तर है। वे ऊर्जा निगम का काम करते हैं वे निगम में ए श्रेणी के ठेकेदार बताए जा रहे हैं। बुधवार को आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग की तीन टीमों ने कश्मीरी लाल के हल्द्वानी और रानीखेत स्थित आवास पर छापामारी की। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते शीशमहल स्थित दफ्तर पर भी टीमें पहुंच गई। टीमों ने पहुंचते ही घर व दफ्तर से किसी की भी आवाजाही पर रोक लगा दी है। टीमें प्रापर्टी के दस्तावेज, आय के स्रोत, कंप्यूटर, लैपटॉप को खंगाल रही है। रानीखेत स्थित आवास को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है ताकि कोई हलचल नहीं हो। सूत्रों की मानें तो आय से अधिक का मामला है। देर शाम टीमें घरों व दफ्तर में जांच में जुटी हुई हैं। खबर लिखे जाने तक जांच जारी है। फिलहाल किसी ने भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

तीन साल पहले भी हुई थी छापामारी
कश्मीरी लाल अग्रवाल के यहां तीन साल पहले भी आयकर विभाग की छापामारी के बाद सुर्खियों में आए थे। सूत्रों की मानें तो वह काफी समय से आयकर विभाग के रडार पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें