फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के चरखी दरवाजा निवासी और रेप के आरोपी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगा लिया। मृतक की भाभी जब सफाई के लिए ऊपर कमरे में पहुंची तो आरोपी उसे फंदे से झूलता मिला। उसने कमरे की चौखट पर फंदा लगाया था। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मां के बयान दर्ज कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मां ने बताया कि शहर निवासी एक महिला ने उसके दोनों बेटों सहित उनके दो साथियों पर रेप का झूठा आरोप लगाया था। इसके चलते उसका छोटा बेटा तनावग्रस्त था। अपने भाई के जेल जाने और महिला के आरोपों से आहत होकर ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक 42 वर्षीय महिला ने सिटी थाना पुलिस को घर में घुसकर तोड़फोड़ और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने सहित एक साल से डरा धमकाकर रेप करने की शिकायत सौंपी थी। महिला के आरोपों और शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने इस संबंध में चरखी दरवाजा निवासी दो सगे भाइयों और उनके दो अन्य साथियों पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले ही बड़े भाई को गिरफ्तार किया था। मंगलवार सुबह जेल भेजे आरोपी की पत्नी को अपने देवर का शव घर के चौखट पर फंदे से लटकता मिला। इसके बाद उसने मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी। इधर, घटना का पता लगते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने 29 वर्षीय मृतक युवक की मां के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। युवक की शादी को अभी एक माह भी नहीं हुआ है। सिविल अस्पताल पहुंचे दोस्तों ने बताया कि बड़े सामान्य ढंग से उसने 20 सितंबर को ही लुधियाना निवासी युवती से शादी रचाई थी। इसके बाद ही उस पर रेप के आरोप लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जगजीत सिंह, जांच अधिकारी, सिटी पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें