फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन के तहत 1274 वाहनों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पुलिस प्रशासन की ओर से जिलेभर में शुक्रवार की रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रातभर में 1274 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान चोरी के मामले के तीन आरोपी व अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्तार किए गए।
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के दिशा निर्देशानुसार व सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत गत रात्रि को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों व संकरे रास्तों पर पैदल गश्त लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत चोरी के मामले में तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता प्राप्त की। सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा गश्त के दौरान मेट्रो स्टेशन सिटी पार्क बहादुरगढ़ के पास से एक आरोपी अंकित निवासी गांव कुलताना जिला रोहतक को अवैध हथियार देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया। एक अन्य टीम ने दो आरोपियों को जसोरखेड़ी के पास से अवैध हथियार सहित काबू किया। पुलिस चौकी सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा चोरी शुदा लोहे की शटरिंग प्लेटों के साथ तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी पाई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश निवासी गांव सांखोल, रवि कुमार निवासी गांव जामनी जिला जींद हाल गांव सांखोल और संदीप निवासी फैजाबाद जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें