फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचाराधीन युवक ने तोड़ा दम, दो मामा व मामी पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने तोड़ा दम, दो मामा और मामी पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पारिवारिक लेन-देन विवाद में घायल हुए युवक ने शुक्रवार देर रात हिसार के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर युवक के सगे दो मामा व मामी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की पहचान जगवीर, आनंद व गीता देवी के रूप में हुई है
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी रघवीर सिंह ने बताया पहाड़ी निवासी अंकित (24) गत 24 अक्तूबर को अपने मामा के गांव चरखी आया था। यहां अंकित से उसके मामा जगवीर व आनंद और मामी गीता ने मारपीट की इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि उसे दादरी सिविल अस्पताल से रेफर किया गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने अस्पताल में घायल अंकित के बयान पर दोनों मामा व मामी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उपचाराधीन अंकित ने दम तोड़ दिया है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम हिसार पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार सुबह ा पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक अंकित की मां सूरजमुखी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि जगवीर व आनंद ने सूरजमुखी से कुछ समय पहले 14 लाख रुपये उधार लिए थे। 24 अक्तूबर को भी अंकित एक लाख रुपये लेकर चरखी आया था। उन्होंने बताया कि सूरजमुखी ने बताया कि उसके भाइयों ने गीता की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए रुपये भिजवाने की बात कही थी। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें