फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 किसानों को नहरी पानी चोरी करते कपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
72 किसानों को नहरी पानी चोरी करते कपड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए वीरवार को भी नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 72 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। इसे लेकर किसानों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नहरों में इस समय 900 क्यूसेक पानी चल रहा है। ये पानी 15 अक्तूबर को पानी छोड़ा गया है। किसानों की ओर से पानी की चोरी करने पर टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसे लेकर विभाग अधिकारियों की ओर से नहरों पर लगातार छापामारी की जा रही है ताकि पानी को टेल तक पहुंचाया जा सके और सभी जोहड़ व जलघरों में पानी डाला जा सके। वीरवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ बिजेंद्र लाकड़ा, एसडीओ सतीश कुमार व एसडीओ राहुल छिल्लर की टीम ने अलग अलग नहरों में छापामारी की। इस दौरान समसपुर माइनर से 20 , लोहारू नहर से 14, बधवाना नहर से 20 व दूधवा लिंक नहर से 18 पानी चोरी के मामले पकड़े गए। इन किसानों को चिह्नित कर लिया गया है। बाद में इन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें