फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी जलाने के लिए मांगी माचिस.. फिर ले उड़े मोबाइल व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
इलाके में छीना झपटी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। अब परनाला निवासी एक युवक ने तीन युवकों पर मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बनारस (उत्तर प्रदेश) निवासी अनवर अलाम पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ से सटे गांव परनाला में रह रहा है। वह बहादुरगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में अनवर अलाम ने कहा कि ड्यूटी पूरी होने के बाद 15 जुलाई की शाम को वह बस से सेक्टर-9 बाइपास मोड़ पर उतरा। वहां से वह नाले के रास्ते पैदल-पैदल परनाला की ओर चल दिया। उक्त सुनसान रास्ते पर अचानक तीन युवक उसके पास आए। उनमें से एक युवक ने उसे बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगी।
विज्ञापन

जब उसने माचिस न होने की बात कही तो उक्त युवकों ने उससे छीना झपटी की कोशिश की। उसने विरोध किया तो एक युवक ने अचानक उसकी गर्दन पकड़ ली। दूसरे युवक ने पीछे से उसके हाथों और कमर को जकड़ लिया। जबकि तीसरे युवक ने उसकी जेब से मोबाइल और छह हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद तीनों धक्का देकर भागने लगे। उसने शोर मचाया। जब तक कुछ लोग वहां पहुंचते, तीनों बदमाश फरार हो चुके थे।

पुलिस को दी शिकायत
इस घटना के बाद वह सहम गया। फिर उसने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। अगले दिन पुलिस को शिकायत दे दी। अनवर का कहना है कि वह सामने आने पर तीनों युवक को पहचान सकता है। पुलिस शीघ्र से शीघ्र उन्हें गिरफ्तार करके उसका मोबाइल व नकदी दिलाए। इसके अलावा उक्त मार्ग पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। वहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

ये वारदात भी नहीं सुलझी
गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले भी सेक्टर-9 बाइपास मोड़ के नजदीक एक बाइक सवार शातिर युवक ने साइकिल सवार युवक से मजबूरी का बहाना बनाकर मोबाइल झपट लिया था। वहीं पिछले सप्ताह बाइक सवार बदमाश सेक्टर-6 में घर के बाहर खड़ी टीचर से उसका बैग छीन कर भाग गए थे। उक्त बैग में नकदी व मोबाइल था। ये वारदातें भी अभी नहीं सुलझ पाई हैं।
विज्ञापन


केस दर्ज
उधर, एमआईई चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- एक ने गला पकड़ा, दूसरे ने पीछे से पकड़ा और तीसरे ने की जेब खाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें