फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का पता पूछने के बहाने दो शातिरों ने महिला से ठगे कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। इलाके में महिलाओं के साथ ठगी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब एक बार फिर स्कूटी सवार दो शातिरों ने मंदिर का पता पूछने के बहाने के महिला से सोने के कंगन ठग लिए। शातिरों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, शातिर फरार हो चुके थे। महिला की शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, नई बस्ती निवासी रमा देवी सोमवार की दोपहर बैंक जा रही थी। करीब दो बजे जब सब्जी मंडी के पास पहुंची तो स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। नजदीक आकर युवकों ने उनसे शिव मंदिर का पता पूछा। इसी दौरान बात-बातों में युवकों ने उसे उलझा लिया और एक कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह कुछ पलों के लिए बेसुध हो गई और इसका फायदा उठाते हुए युवकों ने उनके हाथों से सोने के कंगन उतरवा लिए। कुछ क्षणों बाद जब उसे सुध आई तो दोनों युवक भाग हो चुके थे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास लोग इकट्ठे हुए। पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। आसपास सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। महिला के मुताबिक, स्कूटी बिना नंबर की थी और एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। उधर, लाइनपार थाने से मामले के जांच अधिकारी विजयपाल ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा
विज्ञापन


शातिर गिरोह सक्रिय
शहर में बुजुर्ग महिलाओं को बातों में उलझाकर, नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके साथ ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बीते कुछ दिनों में यहां इस तरह की कई वारदात हो चुकी है। 17 जनवरी को सेक्टर सात में एक महिला से सोने के कंगन ठगे गए। अगस्त-2018 में कांग्रेस नेत्री धनपति हुड्डा से कंगन उतरवाए गए। गत 1 जून को मेन बाजार निवासी सुशीला ठगी का शिकार हुई। गत 19 मई को किला मोहल्ला में बुजुर्ग महिला चंद्रकांता से सोने की चूड़ियां ठगी गई थी। 10 मई को किले मोहल्ले में ही म्युनिसिपल पार्क के पास एक महिला से सोने की चेन व अंगूठी उतरवाई गई थी। इससे पहले बालोर चुंगी के पास भी महिला को ठगने का प्रयास हुआ था। गौरतलब है कि इन तमाम वारदातों में शातिरों ने महिलाओं से मंदिर का पता पूछा कर ही अपने मंसूबों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें