फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। साल्हावास गांव के पास अंबोली रोड पर एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची और
घटना स्थल का मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विकास पुत्र धर्मबीर निवासी गांव गिरधरपुर हाल निवासी जन सेवा अस्पताल साल्हावास ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि मंगलवार सुबह वह सैर के लिए अंबोली रोड पर गया हुआ था। जब सैर से वापस आ रहा था तो साल्हावास नहर से थोड़ा आगे अंबोली की तरफ से एक कैंटर तेज गति से आ रहा था और साल्हावास की तरफ से एक मोटरसाइकल आ रही थी। जिसको कैंटर ने टक्कर मार दी। जब उसने नजदीक जाकर देखा मोटर साइकिल चालक उसका पिता धर्मवीर था और वह बेहोश हो चुका था। गंभीर हालत में धर्मवीर को सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र विकास के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें