छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप, केस दर्ज
बाढड़ा।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पांच लोगों पर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक 45 वर्षीय महिला ने बताया कि चार अप्रैल को दोपहर 12 बजे पांच लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर बाढड़ा पुलिस थाने पहुंचे और लिखित में पुलिस को शिकायत सौंपी।