फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला व फायर करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस टीम ने निमाणा गांव में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दुलीना चौकी प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पीड़ित दिनेश की शिकायत पर दर्ज मामले में गुप्त सूचना पर पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश उर्फ काले निवासी गांव निमाना जिला झज्जर के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमला करने के इस मामले में वांछित दो आरोपियों धर्मबीर उर्फ जोगा व शुक्रपाल उर्फ संजय निवासी गांव निमाना जिला झज्जर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी नरेश उर्फ काले ने प्राथमिक पूछताछ में जानलेवा हमला करने व फायर करने की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से जानलेवा हमला करने की उपरोक्त वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार देशी पिस्तौल को उसकी निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें