फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने शराबी पति पर लगाया बेटे को चाकू मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी एक महिला ने अपने पति पर ही बेटे को चाकू मारने और छुड़ाने पर उसे पीटने के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने बेटे को उपचार के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना आठ जून की है और सोमवार को सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में समसपुर निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़कियां और एक 15 साल का लड़का है। उसका पति शराब पीकर उससे और बच्चों से मारपीट करता है। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि आठ जून को शाम करीब सात बजे वह घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पति शराब के नशे में आया और चाकू उठा लिया। उसने बेटे के हाथ पर चाकू से दो वार किए। जब वह छुड़वाने आई तो उससे भी मारपीट की। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर हांसी अस्पताल लेकर पहुंची और वहां उसका उपचार कराया। सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई कर आरोपी पति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें