फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने लगाया परिचित पर रेप का आरोप, पुलिस की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने एक परिचित पर ढाई साल तक जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। पुलिस को दी शिकायत में करीब 17 वर्षीय किशोरी ने कहा है कि उसने 12वीं कक्षा कुरुक्षेत्र से की है। वह कुरुक्षेत्र में अपनी बहन के पास रहती थी। उसकी बहन का एक परिचित सोनू तब से लेकर अब तक उसके साथ जबरन बलात्कार कर रहा था। धमकी भी देता रहा, भय के कारण वह किसी को बता नहीं पाई। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोप कितने हद तक सही हैं, ये तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें