फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामा पेपर मिल के क्लर्क से दो लाख रुपये लूटे

Fri, 21 Sep 2018 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
पीड़ित कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार शाम किरतपुर की रामा पेपर मिल के क्लर्क से बाइक सवार दो बदमाशों ने नजीबाबाद मार्ग पर पेद्दा व झलरी गांव के बीच बाइक से नीचे गिराकर दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। जिले की नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश की गई, पर कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। एसपी समेत पुलिस के अफसर बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हैं।
विज्ञापन




किरतपुर थाने के गांव भोगपुर निवासी भूपेंद्र सिंह किरतपुर की रामा पेपर मिल में एकाउंट क्लर्क हैं। बृहस्पतिवार शाम वह बिजनौर के यूनाईटेड बैंक से रुपये निकालने आए थे। बैंक से दो लाख रुपये निकालने के बाद बाइक से किरतपुर पेपर मिल वापस जा रहे थे। शाम करीब पौने छह बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने नजीबाबाद मार्ग पर गांव पेद्दा व झलरी के बीच तमंचे के बल पर भूपेंद्र सिंह को बाइक से गिरा दिया और दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुष्पेंद्र ने घटना की सूचना फैक्ट्री स्वामी व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची व बदमाशों की तलाश की। पर कोई बदमाश नहीं मिला।



एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी सिटी डा.दिनेश सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार, शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। पूरे जिले की नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश की गई पर बदमाश हाथ नहीं लगे। लूट की घटना के बाद पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलवा दिया गया। एसपी समेत पुलिस के आला अफसरों की टीम यूनाईटेड बैंक के अलावा आसपास के भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। भूपेंद्र सिंह के मुताबिक बाइक पर सवार एक बदमाश हेलमेट लगाए था। दूसरे बदमाश ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। एकाउंट क्लर्क भूपेंद्र सिंह से लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाश बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों को पहले से ही पता था कि भूपेंद्र सिंह रुपये निकालकर ले जा रहे हैं। बैंक से बदमाश उनके पीछे लगे थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे वापस बिजनौर की ओर बाइक से फरार हो गए। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एकाउंटेंट से धक्का मुक्की भी की।
विज्ञापन




शहर मे सक्रिय है बाइकर्स गैंग
शहर में तीन माह से बाइकर गैंग सक्रिय है। कई महिलाओं के गले से यह गैंग सोने की चेन उड़ा चुका है। पर पुलिस इस गैंग को पकड़ने में नाकाम है। अब गैंग ने बैंक से रुपये निकालकर जाने वालों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लूटपाट की शिकार महिलाएं बता चुकी हैं कि लूटपाट करने वाले बदमाशों में एक हेलमेट पहने रहता है और दूसरा मुंह पर कपड़ा बांधे रहता है। यह गैंग बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर सक्रिय है। पर पुलिस ने गैंग को पकड़ने में जहमत नहीं उठाई। पुलिसिंग के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें