फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल के कमरे में मृत मिला अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन के एक कमरे में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिला है। मृतक की पहचान बौंदकलां निवासी सतपाल सिंह के रूप में हुई। मृतक के पास से पुलिस को शराब की एक खाली बोतल भी मिली है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने अंदेशा जताया है कि अधेड़ की मौत अत्याधिक शराब के सेवन से हुई है।
शनिवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सफाई कर्मचारी करतार सिंह को बच्चों ने बताया कि विद्यालय के पुराने भवन में एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है। सफाई कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो व्यक्ति पड़ा मिला। साथ ही इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान बौंदकलां के 52 वर्षीय सतपाल सिंह के तौर पर हुई है। मृतक के पास ही एक देशी शराब की बोतल पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराबियों ने पुराने भवन को बनाया ठिकाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को नया भवन मिलने के बाद से ही शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते कमरों को खुला छोड़ रखा है ताले नहीं होने के कारण शराबी शाम होते ही कमरों में बैठकर शराब पीते है। जिस कमरे में व्यक्ति मृत मिला है उस कमरे का तो लोहे का दरवाजा भी टूटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें