अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। वार्ड-7 निवासी एक व्यक्ति की रोहतक फाटक के समीप अज्ञात ने बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड सात निवासी विजेंद्र ने बताया कि वह किसी काम से रोहतक फाटक पर गया था। वह अपनी स्प्लेंडर बाइक वहां खड़ी कर काम निपटाने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापिस लौटा तो उसे बाइक चोरी मली। पुलिस को दी शिकायत में विजेंद्र ने बताया कि चाबी भी बाइक में लगी हुई थी और कोई मौका पाकर बाइक ले गया। उसने आसपास भी बाइक ले जाने वाले के बारे में पता किया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।