फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 वांछित अपराधियों पर पुलिस ने रखा 1.67 लाख के इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों के 25 वांछित अपराधियों पर 1.67 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस महानिदेशक की मंजूरी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने इनकी सूची जारी कर दी। इनमें से कई अपराधी तो ऐसे हैं जिन पर 24 साल पहले मामला दर्ज हुआ था लेकिन इनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई। इस सूची में अकेले चरखी दादरी जिले के 12 अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा जींद, महेंद्रगढ़, पलवल, हिसार, रेवाड़ी, सोनीपत व मेवात सहित उत्तर-प्रदेश, बिहार व राजस्थान राज्यों के रहने वाले अपराधी भी इस सूची में शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर इन पर एक हजार से 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि चरखी दादरी जिले के गांव चांदवास निवासी रोहताश पर 23 फरवरी 2012 को एचजीसीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसी प्रकार चरखी दादरी जिले के ही कादमा निवासी सुभाष पर 9 मई, 1997 को बाढड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, चरखी दादरी जिले के ही ढाणी फौगाट निवासी पर एक जनवरी, 1994 को सदर पुलिस थाना में हत्या का केस दर्ज हुआ था और उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद जिले के गांव कसुण निवासी विकास उर्फ पिंडा पर 19 अप्रैल 2018 को आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज हुआ था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, दादरी शहर की चंपापुरी कालेेनी निवासी कालू पर चार अप्रैल 2000 को सिटी थाने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था और गिरफ्तारी न होने पर उस पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार झोझूकलां निवासी विकास पर 10 अप्रैल 1999 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था और उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुढा निवासी विवेक पर 11 जून 2013 को दादरी सदर थाने में आईपीसी का धारा 363, 366 व 120बी के तहत केस दर्ज हुआ था और गिरफ्तारी न होने पर उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। चरखी दादरी जिले के गांव रावलधी वनिवासी अमित व प्रवीन पर 8 अगस्त 2018 को सदर थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। इन दोनों की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा है। वहीं, झज्जर जिले के गांव कनोदा निवासी जगदीश उर्फ मोगली पर 21 जनवरी 2017 को दादरी सिटी थाने में आईपीसी की धारा 398 व 401 के तहत केस दर्ज हुआ था और उस पर भी पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
दादरी सदर थाने में सोनीपत के खरखौदा निवासी प्रदीप व हिसार के बियान खेड़ा निवासी धर्मबीर उर्फ धर्मा पर सदर थाने में 31 जुलाई 2017 को आईपीसी की धारा 365, 431, 342, 379ए व 418 के तहत केस दर्ज हुआ था और उन पर पांच-पांच हजार के इनाम घोषित किए गए हैं। वहीं, रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी फूल सिंह उर्फ फूल और राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव चंदनपुरा निवासी सतेंद्र उर्फ टाले व टीपू पर दादरी सिटी थाने में 4 अप्रैल 2000 को हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था और उन तीनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
पलवल जिला के मल्लुका गांव निवासी अल्लीस पर दादरी सिटी थाने में 27 जुलाई 2007 को आईपीसी की धारा 395 और 397 के तहत केस दर्ज हुआ था और उस पर अब जिला पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उत्तर-प्रदेश के शामली जिले के गांव हथचोया निवासी रेणू उर्फ रणा पर सिटी थाने में 30 जुलाई 2013 को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था और उस पर भी पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं, मेवात जिले के गांव थाई निवासी राजू पर 14 अगस्त 2011 को सदर थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था और उस पर भी पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया है। चरखी दादरी जिले के गांव मकड़ाना निवासी रोहताश पर 22 सतिंबर 2013 को कुकर्म का केस दर्ज हुआ था और उस पर जिला पुलिस ने तीन हजार रुपये का इनाम रखा है। वहीं, जिले के ही गांव झोझूकलां निवासी संदीप पर सदर थाने में 28 मई, 2009 को आईपीसी की धारा365 के तहत केस दर्ज हुआ था और उस पर भी तीन हजार का इनाम रखा गया है।
वहीं, दादरी शहर के झज्जर घाटी निवासी रमेश पर शहर थाने में19 दिसंबर 1999 को आईपीसी की धारा 381 के तहत केस दर्ज हुआ था और उस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कादमा निवासी सुभाष पर 9 मई 1997 को हत्या का केस दर्ज हुआ था और उस पर भी एक हजार रुपये का इनाम रखा गया है। वहीं, बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिला के गांव फारवा निवासी अशोक पर सिटी थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था और उस पर भी एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

जिला पुलिस ने इन पर इनाम घोषित करने के लिए फाइल उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इस मंजूरी मिल चुकी है और इसके तहत ही इन आरोपियों पर एक हजार से 25 हजार तक का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें