फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघल में नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर एटीएम मशीन को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। बदमाशों ने डीघल के बहराणा मार्ग स्थित ओबीसी बैंक के मेन शटर के दोनों ताले तोड़कर बैंक में लगी एटीएम को गैस कटर से काटकर एटीएम में रखा सारा कैश लेकर फरार हो गए। बैंक के अंदर हुई घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बैंक में हुई घटना की जानकारी बैंक के असिस्टेंट ने बैंक प्रबंधक को दी। सूचना मिलने के बाद बैंक प्रबंधक बैंक में पहुंचे और डीघल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को गांव डीघल में ओबीसी बैंक में नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसकर एटीएम को गैस कटर से काट दिया। इसके बाद बदमाश एटीएम में रखे कैश को लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। एटीएम लूटने आए बदमाशों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। वहीं बैंक अधिकारी अभी यह पुष्टि नहीं कर रहे है कि एटीएम में कितना कैश था। पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


डीघल-बहराणा मार्ग स्थित ओबीसी बैंक में लगी एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर कैश ले जाने की सूचना बैंक अधिकारियों द्वारा मिली थी। बैंक अधिकारियों द्वारा कैश की कोई जानकारी नहीं दी गई है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है, प्रयास है कि जल्द लूट में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सतबीर सिंह, जांच अधिकारी, डीघल चौकी।

बैंक में गैस कटर से एटीएम को काटने व एटीएम से कैश गायब होने की कोई जानकारी अभी हम नहीं दे सकते हैं और अभी कैश की भी पुष्टि नहीं कर सकते।
विवेक कुमार, प्रबंधक, ओबीसी डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें