संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार रोडवेज कर्मचारी की मौत
चरखी दादरी।
गांव मकड़ानी के समीप शनिवार देर शाम संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार रोडवेज कर्मचारी की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में कागजी कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चिड़िया निवासी सत्यनारायण रोडवेज विभाग में कार्यरत है। शनिवार शाम वह बाइक से अपने घर जा रहा था। गांव मकड़ानी के समीप उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर लिए।