- 1.47 लाख, सात बाइक, 15 मोबाइल बरामद किए
मेरठ। परतापुर पुलिस ने चंदसारा गांव के जंगल में छापा मारकर जुआ खेलते 18 युवकों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 1.47 लाख रुपये, सात बाइक और 15 मोबाइल बरामद किए।
परतापुर कोतवाली प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि चंदसारा गांव के जंगल में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक बाइक और मोबाइल छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इनमें सबीर निवासी अहमदनगर, राशिद निवासी जाकिर कालोनी, मुजम्मिल निवासी घोसीपुर, शादाब निवासी अलीपुर, सोनू निवासी शास्त्रीनगर, रियाजुद्दीन निवासी अलीपुर, बुद्ध सिंह और राजीव निवासी शास्त्रीनगर, अमित निवासी मटौर, सलीम निवासी जाकिर कालोनी, आमिर निवासी घोसीपुर, दीपक निवासी अलीपुर, साहिबान और राहुल निवासी नरहाड़ा हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार पकडे़ गए अधिकांश युवा हैं। वहीं आरोपी युवकों के परिजनों का थाने पर तांता लगा रहा, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को नहीं छोड़ा।