खेत में काम करते समय किसान की मौत
चरखी दादरी
गांव सिरसली में खेत में काम करते समय किसान की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। बाढड़ा पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
गांव सिरसली निवासी किसान सुखवीर 31 वर्ष खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसे सीने में दर्द होने पर परिजन उसे चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बाढड़ा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।