फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी सवार युवती का काटा सीट बेल्ट का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी सवार युवती का काटा सीट बेल्ट का चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शिक्षण संस्थानों में बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस के ट्रैफिक कर्मचारी ही इनसे परिचित नहीं है। इसकी बानगी मंगलवार को सोशल साइट पर वायरल एक चालान से पता चली। ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवती का सीट बेल्ट का चालान कर दिया। हालांकि यह चालान 26 फरवरी को किया था, लेकिन सोशल साइट पर यह अब वायरल हुआ है। चालान की इस फोटो पर ट्रैफिक पुलिस का खूब मखौल बनाया जा रहा है।
स्कूटी सवार युवती का सीट बेल्ट का चालान करने का मामला दादरी शहर का ही है। दरअसल यह चालान 26 फरवरी को डीआरके स्कूल के समीप किया गया है। रेलवे रोड निवासी युवती मेघा के चालान की फोटो सोशल साइट पर वायरल हो रही है। इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी लोग कर रहे हैं। यह चालान युवती ने भरा है या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
स्कूटी का अगर सीट बेल्ट का चालान किया गया है तो यह गलत है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार स्कूटी पर सीट बेल्ट प्रयोग करने का प्रावधान नहीं है। यह क्लेरिकल गलती है और इसमें चालान करने वाले अधिकारी के सीनियर द्वारा चालान को एक्जोरनेट (रद्द) कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें