घर में घुसकर किया हमला, महिला सहित तीन पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। भैरवी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में भैरवी निवासी मुकेश ने बताया कि गत 11 मार्च को उनके घर में घुसकर गांव निवासी एक दंपति व बेटे ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई जिसके बाद परिजनों ने उसे संभाला। इसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में भैरवी निवासी वेदप्रकाश, शकुंतला व सतेंद्र पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।