दो पक्षों के विवाद में एक घायल, रेफर
चरखी दादरी
गांव बिलावल में शनिवार रात दो पक्षों में हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। दादरी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने उपचाराधीन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती घायल रणवीर ने बताया कि शनिवार रात वह अपने घर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान करीब नौ बजे कुछ लोग जबरन उसके घर घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। रणवीर ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर वह कमरे से बाहर निकला और उसने गाली-गलौज का विरोध किया। इस पर उन्होेंने उस पर हमला बोल दिया। बाद में परिजनों ने उसे हमलावरों के चुंगल से छुड़ाया। हमले में उसे गंभीर चोटें आई।