फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 71 पर गुढ़ा गांव के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सुबाना गांव निवासी बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबाना गांव निवासी धार सिंह पत्नी मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक जा रहे थे। जब वह गुढ़ा गांव के पास पहुुंचे तो कार व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में वे दोनों घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के लिए रोहतक गई है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें