फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया कंटेनर चालक की हुई मौत

सार

उत्तर प्रदेश का रहने वाला सूरज एक कंटेनर पर ड्राइवर के तौर पर कार्य करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपना वाहन लेकर परनाला से निजामपुर की तरफ जा रहा था। जब वह निजामपुर रोड पर एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय के पास पहुंचा तो कंटेनर सड़क किनारे से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन से छू गया।
विज्ञापन
झज्जर में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परनाला-निजामपुर रोड पर बिजली की हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में एक कंटेनर आ गया। इससे उसके टायरों के आग लग गई। चालक जान बचाने के लिए नीचे कूदा तो उसी वक्त उसे करंट का झटका लगा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला सूरज एक कंटेनर पर ड्राइवर के तौर पर कार्य करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपना वाहन लेकर परनाला से निजामपुर की तरफ जा रहा था। जब वह निजामपुर रोड पर एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय के पास पहुंचा तो कंटेनर सड़क किनारे से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे कंटेनर में करंट प्रभावित हो गया और उसके टायरों में आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान बारिश हो रही थी। कंटेनर के टायरों से उठते धुएं को देखकर सूरज अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूदा तो अर्थिंग बनने से उसे करंट का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कागजों से हुई पहचान
जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजू ने बताया कि चालक सूरज के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान यूपी के जिला हमीरपुर के गांव धवारी निवासी सूरज के तौर पर हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, बिजली की हाइटेंशन लाइनों से कंटेनर में करंट आने से चालक की मौत होने की सूचना मिलने पर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और लाइन को बंद करवाते हुए लटकते तारों को ऊपर करने का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें