फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग व बोर्डों से अटा शहर, सुंदरता को लग रहा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अवैध रूप से जगह-जगह लगाए गए होर्डिंग व बोर्ड शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। वहीं नगर परिषद को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। शहर में हजारों की संख्या में बोर्ड व होर्डिंग लगे हुए हैं लेकिन नगर परिषद केवल इन लोगों को चेतावनी व नोटिस देकर फर्ज की इतिश्री कर रही हैं। कार्रवाई के नाम पर केवल इन लोगों को दो बार अवैध होर्डिंग व बोर्ड हटाने के लिए चेतावनी दी जाती है और तीसरी बार नोटिस जारी करने के बाद उन पर जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन

शहर में अंदर और बाहर 33 स्थानों पर यूनिपोल लगाकर होर्डिंग लगाने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से 3 साल में टेेंडर किया जाता है। फिलहाल शहर में विज्ञापन के लिए 33 स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए यूनिपोल लगाए गए हैं जिसका टेंडर नगर परिषद की तरफ से करीब 15 लाख रुपये में दिया गया है, जबकि बिजली के खंभों, पेड़ों, यूनिपोलों पर जगह-जगह होर्डिंग व बोर्ड लगाए गए हैं। चाहे वह स्ट्रीट लाइट व बिजली के खंबे ही क्यों न हों। हर तरफ सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंगों व बोर्डों की भरमार है। चाहे कोई त्यौहार हो या फिर कोई रैली या फिर कोई अन्य कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओं व राजनीतिक लोगों की तरफ से अपने प्रचार के लिए होर्डिंग व बोर्ड बिना अनुमति के ही लगाए जा रहे हैं। नगर परिषद की तरफ से समय-समय पर इन बोर्डों व होर्डिंगों को हटवाया जाता है। नगर परिषद के कर्मचारी अक्सर इन्हें हटाते देखे जाते हैं। नगर परिषद के पास शहर में कितने होर्डिंग व बोर्ड अवैध रूप से लगाए गए हैं इनकी संख्या क्या है यह भी आंकड़े नहीं हैं।
शहर का रेलवे स्टेशन शहर से बाहर होने व यात्री गाड़ियां कम होने के कारण यहां पर यात्रियों की संख्या न के बराबर है। वहीं शहर के सामान्य बस स्टेंड व पुराने बस स्टेंड के आसपास होर्डिंग व बोर्डों की भरमार है। शहर की कोई सड़क, चौक, चौराहे व सार्वजनिक स्थान ऐसा नहीं है। जहां पर अवैध होर्डिंग व बोर्ड न लगे हों।
विज्ञापन

शहर के अंदर व बाहर 33 स्थानों पर विज्ञापन के लिए यूनिपोल लगाए गए हैं। इनके लिए नगर परिष्द की तरफ से करीब 15 लाख रुपये का टेंडर दिया गया है। अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बोर्डों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। वहीं इन लोगों को नोटिस भी दिए जाते हैं। अधिकांश लोग चेतावनी के बाद ही इन्हें हटा लेते हैं। - नवीन देश्वाल, नगर अभियंता, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें