गोच्छी-डीघल मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई थी जिससे पूर्व सैनिक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
ये था घटनाक्रम
दादरी जिले के गांव सांतौर सरूपगढ़ निवासी नरेश कुमार शुक्रवार को गांव डीघल में 16वीं बटालियन जाट रेजिमेंट के 57 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह अपनी बोलेरो से घर लौट रहे थे। गांव गोच्छी में ऑक्सफोर्ड स्कूल से पहले उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नरेश कुमार की मौके पर मौत हो गई थी।
अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराने से पूर्व सैनिक की मौत के बाद शनिवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। -सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।