बेरी। रोडवेज बस में एक महिला यात्री के बैग से चोरों ने नगदी व जेवर चुरा लिए। शिकायत मिलने पर बेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पाना चुल्याण निवासी कांता ने बताया कि 16 फरवरी की शाम वह रिश्तेदारी में जाने के लिए बेरी से झज्जर जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी थी। तभी दो अज्ञात लड़के करीब 26 वर्ष के उसके पास सीट पर आकर बैठ गए। वह दोनों लड़के भागलपुरी चौक पर बस से उतर गए। जब वह अपनी रिश्तेदारी में गांव डावल पहुंचीड्ड तो बैग में सामान चेक किया तो एक सोने की चेन, एक सोने का हार, करीब 15 हजार रुपये व जरूरी कागजात गायब मिले। उसका कहना है कि दोनों लड़के ही उसके बैग से नगदी जेवर ले गए हैं।