फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पिस्तौल दिखाकर छीनी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 में रहने वाले एक युवक से दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर मर्सिडीज कार छीन ली। कार छीनने वालों ने बचकर भागने लगे युवक को लक्ष्य करके गोलियां भी चलाईं। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आकाश ने कहा है कि वीरवार की शाम वह पीडीएम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गया था। यहां उसे पटेलनगर निवासी सौरव कादयान और बराही निवासी शिव मिले। मेन बाजार निवासी आदित्य शर्मा भी उनके साथ था। सौरव ने उसको (आकाश को) कहा कि फिलहाल उनके पास गाड़ी नहीं है, कुछ पैसे लाने हैं, इसलिए मामा के घर गांव टांडाहेड़ी ले चलो। आदित्य तो रेस्तरां में ही बैठा रहा और वह अपनी मर्सिडीज गाड़ी में सौरव व शिव को लेकर टांडाहेड़ी जाने के लिए चल पड़ा।
वे उसे गांव मातन ले गए। मातन में खरहर मोड़ पर पहुंचे तो पिछली सीट पर बैठे शिव और आगे ड्राइविंग सीट के साथ वाली सीट पर बैठे सौरव ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी। उन्होंने गाड़ी को रुकवाकर उसे ड्राइविंग सीट से उठा दिया और साथ वाली सीट पर बैठा दिया। सौरव खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन

आकाश का कहना है कि किसी तरह से मौका पाकर वह गाड़ी से नीचे कूद गया। तभी उन्होंने पीछे से उसको लक्ष्य करके दो फायर कर दिए। पर वह बच गया। आकाश ने कहा है कि वह किसी तरह बहादुरगढ़ पहुंचा और पुलिस को वारदात से अवगत कराया। आकाश का आरोप है कि सौरव व शिव ने योजना बनाकर उससे गाड़ी छीनी है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नर सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें