फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम छह बजे भी झज्जर से चार रूटों के लिए मिलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज विभाग के झज्जर डिपो ने झज्जर से रेवाड़ी, रोहतक, चरखी दादरी और भिवानी के लिए शाम को बस सेवा आरंभ कर दी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अधिकारियों के नए आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें झज्जर से भिवानी, झज्जर से रेवाड़ी, झज्जर से दादरी के लिए एक-एक और झज्जर से रोहतक 3 बसों का शाम के समय संचालन होगा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को शाम के बस सेवाएं न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जा सके, इसके लिए महाप्रबंधक की तरफ से बसें चलाने के लिए शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद शाम के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी। पहले इन रूटों पर शाम को सिर्फ चंडीगढ़ से आने जाने वाली बसों की ही सुविधा उपलब्ध थी। अगर वह बस निकल जाती तो यात्रियों को काफी समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। अब इन बसों के चलने से यात्रियों को बहुत ज्यादा सुविधाएं बढ़ जाएगी जिस से लोगों का आना जाना आसान हो जाएगा।
बस मार्ग प्रस्थान का समय
रेवाड़ी सांय 6:00 बजे
चरखी दादरी सांय 6:00 बजे
भिवानी सांय 5:30 बजे
रोहतक सांय 6:00, 6:30, 7:00 बजे
इन बसों के चलने से यात्रियों के लिए काफी ज्यादा सुविधाएं हो जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बस स्टैंड की सफाई की तरफ भी बहुत ज्यादा ध्याद दिया जा रहा है। - प्रमोद, सुपरिटेडेंट बस स्टैंड झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें