फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस के आगे इनोवा अड़ा चालक-परिचालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा रोडवेज में किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए 4-5 युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार के गांव राजथल निवासी दीपक ने बताया कि वह रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस में ड्राइवर है। उसके साथ गांव बिलावल का भूपेंद्र परिचालक के तौर पर कार्यरत है। दीपक के अनुसार जब वे दादरी से दिल्ली के लिए बस में सवारी बैठा रहे थे, तभी बहादुरगढ़ बाईपास पर फ्लाईओवर के पास एक इनोवा बस के सामने लगा दी।
इनोवा से 4-5 बदमाश नीचे उतरे और साइड से ड्राइवर सीट पर चढ़ते हुए गला पकड़ उसे बस से नीचे उतारने लगे। आरोपी सवारियां बैठाने का मजा चखाने की बात कहते हुए मारपीट करने लगे। वहीं परिचालक भूपेंद्र ने विरोध किया तो उसके साथ भी हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने ड्राइवर दीपक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य आरोपों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें