बहादुरगढ़। भाजपा नेताओं में नायब सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी हैं। हरियाणा सरकार में मंत्री रहे स्व. मांगेराम नंबरदार के पुत्र एवं भाजपा नेता सतीश नंबरदार ने चंडीगढ़ पहुंचकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पार्षद डा. नीना राठी ने नायब सैनी को बुका भेंट कर शुभकामनाएं दी। डा. नीना राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नेतृत्व निश्चित रूप से भाजपा संगठन व हरियाणा की जनता के लिए हितकारी होगा। वहीं, भाजपा नेता सतीश नंबरदार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मार्गदर्शन व नायब का नेतृत्व हरियाणा को नई ऊंचाइयां देने का कार्य करेगा। वहीं भाजपा नेता मनोज सैनी ने भी नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है।