झज्जर। सरकार की योजनाओं का निर्धारित समयावधि में आमजन को लाभ मिले इसके लिए राइट टू सर्विस एक्ट की पालना सजगता से की जानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी रूप से सचिवालय में आने वाले लोगों को परेशानी न हो इसके लिए संबंधित विभाग पूरी निष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन करें।
उक्त बात सीटीएम रेणुका नांदल ने बुधवार की सुबह झज्जर लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करने के दौरान कही। उन्होंने सरल केंद्र का निरीक्षण करते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सीटीएम ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवहार कुशलता का परिचय देते हुए लोगों का सहयोग करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सचिवालय में आने वाले लोगों की समस्याओं व शिकायतों का निराकरण तत्परता से करने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बनाए गए राइट टू सर्विस एक्ट के अनुरूप योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए निर्धारित अवधि मेें कार्य पूरा करने की दिशा में सहभागी बने।