बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए अदालत व तहसील का कार्य पूर्ण रूप से बंद रखा। कोई भी वकील सोमवार को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।
बार एसोसिएशन के सचिव राजदीप सिंह छिल्लर ने कहा कि एसोसिएशन का पूरा समर्थन किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बातचीत के माध्यम से किसानों का मुद्दा सुलझाना चाहिए ताकि किसान जो 10 महीनों से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं वे अपने घरों को जा सकें । प्रधान विजेंद्र राठी, उप प्रधान सुनीत सांगवान, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी, रविन छिल्लर पूर्व सचिव, अमित छिकारा, प्रदीप हुड्डा, सुखबीर जून, दिनेंद्र, कार्तिक, राजपाल, विराट, मनोज पराशर, गीतेश राठी, वरुण देशवाल, प्रताप सिंह, सत्यवान आदि उपस्थित रहे। संवाद