फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: शौचालय में दम घुटने से एमबीबीएस छात्र की मौत, शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा

Sun, 24 Mar 2024 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

एचएल सिटी चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर स्थित टाटा वैल्यू होम्स में रहने वाले एक एमबीबीएस छात्र की घर के शौचालय में दम घुटने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत नूना माजरा स्थित अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एचएल सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि छात्र की मौत घर के शौचालय में दम घुटने के कारण हुई है। छात्र की पहचान श्रेष्ठ के रूप में हुई है। उसकी उम्र 20-21 वर्ष बताई गई है।

वह एमबीबीएस में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था। छात्र श्रेष्ठ की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक श्रेष्ठ दो बहनों का इकलौता भाई था। एचएल सिटी चौकी पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्यवाही की है। पुलिस ने रविवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें