फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माजरा डी में मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में 4 नामजद व 4-5 अन्य हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव माजरा डी निवासी प्रभात ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह व उसका दोस्त राहुल अपने मकान के सामने खड़े थे। तभी गांव का ही मोहित, रोहित, सन्नी उर्फ गोरा व उनका दोस्त चरखी दादरी निवासी गाली-गलौच करने लगे। गाली देते हुए घर के अंदर घुस गए लाठी-डड़ो से हमला कर दिया। जब उसकी मां कविता व उसके दोस्त राहुल ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने प्रभात की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को बेरी थाने की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सुशील, चालक बलजीत, कांस्टेबल प्रदीप मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों को पकड़ने के गांव पहुंचे और उनके मकान पर जाकर तफतीश करने लगे तो अचानक मारपीट के मामले में नामजद आरोपी आए और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को सिर व छाती में ईंट लगी व चालक बलजीत को बीच-बचाव के दौरान हल्की चोटें आई। हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को सिर व छाती में ईंट लगने के बाद उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुशील कुमार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुशील कुमार की शिकायत पर गांव माजरा डी निवासी रोहित, मोहित, सन्नी उर्फ गोरा, बलकेश व 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आंरभ कर दी गई है।
गांव माजरा डी के युवक प्रभात की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों को पकडने के लिए गई थी। आरोपियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को सिर व छाती में ईंट लगी है और चालक बलजीत को चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें