फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

381 लोगों को बांटे गए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। इंसान की सेवा से बड़ा दुनिया में कोई काम नहीं है। यह बात वीरवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त शक्ति सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग प्राकृतिक या किसी दुर्घटना के कारण से मुख्यधारा से अलग हो गए हैं, उनके लिए सहायक उपकरण किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन उपकरणों की मदद से दिव्यांगजनों का जीवन सरल हो सकता है। सरकार दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सामान्य करने की दिशा में कदम उठा रही है। विभिन्न औद्योगिक इकाईयों से सीएसआर के तहत मदद कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा एवं मदद से बड़ा कोई काम नहीं है। मानव सेवा ही नारायण सेवा है। रेडक्रास ने हमेशा ही इस सोच को चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और एलिम्को कंपनी बधाई की पात्र है, उन्होंने जिला के 245 दिव्यांगजनों एवं 136 वरिष्ठ नागरिकों को लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये के कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए हैं।
डीसी कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से बातबीत की। लोगों से व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक लिए। जो लोग पंजीकरण कराने से छूट गए हैं, उनका रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बचे हुए दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में अस्थि दिव्यांगजन के लिए बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल, जॉयस्टिक ऑपरेटेड व्हीलचेयर, दृष्टि बाधितों के लिये स्मार्ट केन, डेजी प्लेयर, टैबलेट, श्रवण बाधितों के लिए डिजिटल कान की मशीन और लेप्रोसी (कुष्ठ रोग) से प्रभावित व्यक्तियों की दिनचर्या में सहायक एडीएल किट और मोबाइल फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में 145 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 51 फोल्डिंग व्हील चेयर, 124 बैसाखी, 6 स्मार्ट फोन, 26 बीटीई (कान की मशीन), 23 एमएसआईडी किट, एक डेजी प्लेयर, 46 कृत्रिम अंग वितरित किए गए। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 81 व्हील चेयर, 88 कमोड सीट, 60 कृत्रिम दांत, 109 चश्मे, 7 सर्वाइकल कालर, 52 घुटनों की ब्रेस, 126 फुट केयर किट, 86 कमर की बेल्ट, 122 छड़ी और 4 बैसाखी आदि वितरित की गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप हुडा, अरावली पावर कंपनी प्रा. लि. के सहायक महाप्रबंधक प्रभात राम और एलिम्को के नोडल अधिकारी एसके रथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें