फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी और फायर करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेखखानी और फायर करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। थाना साल्हावास क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़खानी के मामले में पीड़िता के परिजनों पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक रामकरण ने बताया कि पीड़िता के पिता ने शिकायत देते हुए बताया था कि बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। उनकी लड़की को बदनीयती से एक व्यक्ति कॉलेज आते जाते परेशान करता है। बार-बार समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 4 फरवरी की शाम को वह अपने पशुओं के पास गया तो अमित अपने साथी के साथ वहां खड़ा था। उसने जान से मारने की नीयत से उसपर फायर झोंक दिया। एसपी वसीम अकरम के दिशा निर्देशानुसार पुलिस चौकी प्रभारी झाड़ली उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक रोहतास की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया गया। गांव पातुवास जिला चरखी दादरी से पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अमित उर्फ भालू निवासी गांव पातुवास जिला चरखी दादरी के तौर पर की गई। बताया जाता है कि आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में जान से मारने की नीयत से फायर करने की बात स्वीकार की है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें