हरियाणा के झज्जर शहर के बेरी गेट क्षेत्र में स्थित कत्था फैक्टरी में देर रात अमोनियां गैस के सिलिंडर से निकल रही पाइप लीक होने के रिसाव हो गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी , उल्टियां शुरू हो गई। सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस बल और दमकल केंद्र की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल ने फैक्टरी में पहुंच करकर करीब आधे घंटे बाद पाइप के वॉल को बंद किया लेकिन पाइपों से धीमा गैस रिसाव होता रहा।
फैक्टरी में अमोनियां गैस के रिसाव को रोकने के लिए सिलिंडर के वॉल का बंद कर दिया है। पाइपों में जो गैस है उसका धीरे-धीरे रिसाव हो रहा है। एहतियात के तौर पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। लोगों को जागते रहने, पंखा न चलाने के लिए मुनादी की जा रही है। - जगनिवास, एडीसी, झज्जर।
पुलिस ने कराई मुनादी
पुलिस की राइडरों मुनादी की जा रही है कि लोग जागते रहें और पंखा भी न चलाएं। अगर गैस का कोई प्रभाव किसी भी व्यक्ति पर होता हे तो तुरंत प्रशासन को बताए पांच एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई हैं। देर रात तक अधिकारी और दमकल मौके पर डटी थी।
दमकल के दो कर्मचारियों की हालत खराब
राहत बचाव कार्य के लिए पहुंचे दमकल के दो कर्मचारियों की भी हालत खराब हो गई। इसके बाद दो एंबुलेंस मौके पर भेजी। इसके अलावा दो दमकल केंद्र की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं।