फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत पदक जीतकर घर पहुंचे योगेश का आज होगा स्वागत

विज्ञापन
दिल्ली में अपना रजत पदक दिखाकर परिजनों के साथ खुशी का इजहार करते बहादुरगढ़ के योगेश कथूनिया। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
टोक्यो पैरालिंपिक में देश की झोली में रजत पदक डालने वाले बहादुरगढ़ के डिस्कस थ्रोअर योगेश कथूनिया का शनिवार को बहादुरगढ़ पहुंचने पर अभिनंदन किया जाएगा। शनिवार को सुबह 11 बजे उन्हें नजफगढ़ रोड से जुलूस निकालते हुए राधा कॉलोनी के उनके घर तक लाया जाएगा। इसके बाद सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व वीरवार देर रात को योगेश दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचें। जहां उनके परिजनों ने स्वागत किया। पिता ज्ञानचंद, मां मीना देवी, चाचा प्रेमचंद, कर्मवीर, सतबीर, बहन पूजा, बहनोई रवि समेत परिवार के अन्य सदस्य स्वागत करने वालों में शामिल थे। मां ने एयरपोर्ट पर अगवानी करते हुए योगेश को रसमलाई खिलाई।
योगेश कथूनिया के चाचा कर्मवीर ने बताया कि शनिवार 4 सितंबर को योगेश करीब 11 बजे बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास पहुंचेंगे। इसके बाद उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ उनके बराही रोड स्थित राधा कॉलोनी घर तक लाया जाएगा। बराही रोड स्थित ओम वाटिका में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इसमें शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शिरकत करेंगे। कर्मवीर ने बताया कि उनके भतीजे योगेश कथूनिया के अभिनंदन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। उनका घर पहुंचने पर तिलक कर अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर उनको रिसिव करने के लिए पिता, मां, बहन, बहनोई रवि, चाचा प्रेमचंद, कर्मवीर, सतपाल चौहान, चाची शर्मिला, इंदुरानी, भाई दीपक, तुषार व लक्ष्य समेत परिवार के सभी सदस्य पहुंचे। योगेश के चाचा कर्मवीर ने बताया कि राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह भी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए एयरपोर्ट पर आए। पिता ज्ञान चंद ने कहा कि उनके बेटे ने खूब मेहनत की है। ये सफर आसान नहीं रहा, लेकिन अब उनका बेटा इतिहास रचकर लौट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें