फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी और आभूषण चोरी के आरोपी को रिमांड के बाद भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन झज्जर में स्थित एक महिला सहायक उप निरीक्षक के क्वार्टर से नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोपी जेल वार्डन को तीन दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से साढ़े तीन लाख रुपये व सोने के कंगन बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने किसी अन्य आपराधिक मामले में जींद जेल में बंद आरोपी जसविंदर निवासी डबवाली जिला सिरसा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी नीमका जेल फरीदाबाद में बतौर जेल वार्डन तैनात था। उन्होंने बताया कि नगदी व आभूषण चोरी के संबंध में पुलिस लाइन झज्जर निवासी महिला सहायक उप निरीक्षक सरिता ने शिकायत दी थी। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 17 मई को थाना शहर झज्जर में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में हरियाणा की अलग-अलग पुलिस लाइनों में चोरी करने की अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया। आरोपी पुलिस लाइन में अपनी ड्रेस में जाता था और ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बंद पड़े क्वार्टरों को अपना निशाना बनाता था। आरोपी पुलिस लाइन झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, जींद व सोनीपत में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस लाइन झज्जर से चोरीशुदा साढ़े तीन लाख रुपये व दो सोने के कंगन बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें