फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ आरोपी को काबू किया है। दुलीना पुलिस की टीम ने आरोपी को ड्रेन नंबर आठ पटड़ी से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में दिल्ली में हत्या की वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी दुलीना ने बताया कि चौकी में तैनात मुख्य सिपाही नरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चौकी के एरिया में तैनात थी। टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी प्रीतमपुरा जिला सोनीपत के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में हत्या की एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 जुलाई को सुभाष नगर दिल्ली निवासी गौतम कोहली की लेनदेन के विवाद में हुई कहासुनी में खरखौदा सोनीपत के गांव खुर्रमपुर मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें