फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या की साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ ने गांव आसंडा में स्थित एक सर्विस स्टेशन पर बीते जून माह में हुई युवक की हत्या की साजिश में शामिल एक आरोपी को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में सुरेंद्र उर्फ गुल्लर की हत्या सहित अनेक आपराधिक वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या के षड्यंत्र में शामिल एक आरोपी को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में गांव आसंडा में बीती 30 जून को हुई एक युवक की हत्या के मामले सहित अन्य आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान भूपेंद्र उर्फ भूपी निवासी गांव जसौर खेड़ी के तौर पर की गई। वह गांव आसंडा में स्थित एक सर्विस स्टेशन पर 30 जून को सुनील निवासी आसौदा की गोलियां मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने की साजिश में शामिल था। किसी अन्य मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद भूपेंद्र उर्फ भूपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इन वारदात का भी हुआ खुलासा
1. 30 जून 2021 को गांव आसंडा के एरिया में एक सर्विस स्टेशन पर आसौदा निवासी सुनील की गोलियां मारकर हत्या करने की साजिश में था शामिल।
2. मई 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर की पिटाई की वारदात में भी सुशील पहलवान के साथ था। मारपीट में लगी चोटों के कारण सागर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3. 20 अगस्त को गांव नूना माजरा के एरिया में हुई पूर्व सरपंच सुरेंद्र उर्फ गुल्लर की हत्या की साजिश रचने में भी शामिल था। गुल्लर की हत्या, काला आसौदा की हत्या का बदला लेने के लिए पूरी योजना बनाकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें