फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एटीएम केबिन में मदद करने के बहाने लगाई 91 हजार की चपत

Wed, 23 Aug 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के पुराना बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक बैंक में उपभोक्ता की मदद करने के बहाने दो शातिरों ने 91 हजार की चपत लगा दी। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी उनका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


प्रेम सिंह मलिक निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-9 ने पुलिस को दी शिकायत दी है। इसमें बताया है कि 20 जुलाई को वह दिल्ली-रोहतक रोड़ पर स्थित एक बैंक में अपने रिश्तेदार के खाते में एक लाख रुपये जमा कराने के लिए गए थे। बैंक कर्मी ने उसे पैसे जमा करने के लिए एटीएम मशीन (सीडीएम) में जमा करने के लिए कहा। इस पर वह मशीन में पैसे जमा कराने के लिए केबिन के अंदर गया। उसे मशीन में पैसे जमा कराने नहीं आए। इसके बाद दो-तीन अज्ञात व्यक्ति भी एटीएम मशीन में पहुंचे। उनमें से एक ने कहा कि मैं आपके रुपये जमा करा देता हूं। आरोप है कि उस व्यक्ति ने एक लाख रुपये मशीन में जमा किए जो एटीएम मशीन ने 9 हजार रुपये वापस निकाल दिए। 91 हजार रुपये मशीन के अंदर ही रह गए। उन्होंने उसे बताया कि आपके 91 हजार रुपये जमा हो गए हैं और ये 9 हजार रुपये बैंक में जमा कर देना। उक्त व्यक्ति ने उसे विश्वास दिलाया कि 91 हजार रुपये कुछ समय बाद अकाउंट में चले जाएंगे। इसके बाद मैं व अन्य व्यक्ति एटीएम मशीन से बाहर आ गए। कुछ दिनों बाद हमारे रिश्तेदार का फोन आया तो उन्होंने बताया कि अकाउंट में पैसे जमा नहीं हुए। उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर जांच पड़ताल की। एटीएम केबिन के अंदर लगा सीसीटीवी चैक किया तो पता लगा कि उक्त लोगों ने उसके अकाउंट में रुपये जमा कराए ही नहीं। सीसीटीवी से पता चला कि उनमें मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने एटीएम मशीन से 91 हजार रुपये चोरी किए हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें