साल्हावास । अजरबैजान की राजधानी बाकु में आयोजित 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर, रिदम सांगवान ने ईशा के साथ मिलकर 1744 स्कोर के साथ टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए आयोजित 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में, तिकड़ी ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते टीम के साथ स्वर्ण जीतने पर पर गांव गोरिया में ग्रामीणों ने खुशियां मनाई।। गोल्डन गर्ल के नाम से चर्चित भीम व अर्जुन अवार्डी गोरिया गांव की लाडली मनु भाकर ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कॅरिअर की शुरुआत की थी। मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर व मां सुमेधा भाकर ने बताया कि मनु भाकर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है ।मनु भाकर की टीम ने फाइनल में 1744 अंकों के स्कोर के साथ 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। मनु की कामयाबी पर गांव में खुशी का माहौल है।