फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर होगा रेवाड़ी के 86 सरकारी स्कूलों का नाम : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव पाटौदा खेड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय शहीद समारोह में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने अहीरवाल के हित में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपस्थित जनसमूह के बीच साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर अकेले रेवाड़ी जिले के 86 सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने का फैसला लिया जा चुका है। जिसकी घोषणा सरकार के निर्देश पर उपायुक्त रेवाड़ी ने की है। उन्होंने बताया कि शहीदों के नाम से रेवाड़ी जिले के जिन सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा। उनमें 20 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 20 उच्च विद्यालय, 14 माध्यमिक विद्यालय और 25 प्राथमिक पाठशाला शामिल हैं।
डॉ. शर्मा ने मंच से ही केंद्र सरकार से अहीरवाल के कोसली क्षेत्र में सेना भर्ती केंद्र बनाए जाने की मांग की है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से कई बार मिले भी हैं। उन्होंने कोरानाकाल में सेना की भर्ती से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दो साल का कोरोनाकाल सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए काफी दयनीय रहा है। इसलिए सरकार को दो साल की इसमें छूट देनी चाहिए। डॉ. शर्मा के अनुसार उन्होंने केंद्र सरकार से अहीर रेजीमेंट की मांग उठा रखी है। वे चाहते है कि इस अहीर रेजीमेंट में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें