फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 65 ने किया रक्तदान, 125 की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में नाहरा-नाहरी रोड पर गो रक्षा सेना की ओर से तीसरे रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया। 125 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।
विज्ञापन

युवा इनेलो नेता कपूर सिंह राठी ने शिविर में स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान से दूसरों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। रक्त केवल हमारे शरीर में ही बनता है, इसे बनाने का कोई अन्य तरीका नहीं है। इसलिए जरूरतमंदों की मदद के लिए हमें रक्तदान करना चाहिए। शिविर का आयोजन ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल (सिगनस उजाला) की ओर से किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की। इस मौके पर रामनिवास सैनी, पवन ठेकेदार, राजू प्रजापत, प्रवीण छिल्लर, संजय जोवल, अमित, सूरज, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें