झज्जर। थाना शहर झज्जर क्षेत्र में पुराना बस अड्डा झज्जर के पास पंजाब नेशनल बैंक में अज्ञात चोर ने चोरी का प्रयास करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसे सुलझाने व आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
मामले की सूचना पर एसपी झज्जर वसीम अकरम स्वयं शनिवार को मौके पर पहुंचे और बैंक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से वारदात की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान घटनास्थल पर एडिशनल एसपी बादली अमित यशवर्धन, दीपक कुमार, डीएसपी झज्जर नरेश कुमार, सीआईए प्रभारी झज्जर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार व थाना प्रबंधक शहर झज्जर उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। वारदात को जल्द सुलझाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बादली अमित यशवर्धन के नेतृत्व में पुलिस की विशेष 5 टीमों का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रबंधक शहर झज्जर, सीआईए झज्जर, सीआईए प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ व साइबर सैल की टीम को शामिल किया गया है। मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित हर एंगल से गहन जांच की जाएगी।