फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी के बाद महिला की मौत, एंबुलेंस समय पर न पहुंचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लाडपुर गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक की पत्नी की प्रसूति के बाद मौत हो गई है, हालांकि बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लाडपुर गांव के एक ईट-भट्ठे पर काम करने वाले बिहार के गया जिले के साहिया टोला निवासी रेयांतो मांझी ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा देवी की डिलिवरी ईट-भट्ठे पर बनी झुग्गी में ही हुई और वह तीसरी बच्ची को जन्म देने के बाद बेहोश हो गई थी। उन्होंने कॉल किया तो करीब डेढ़ घंटे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। महिला को जब सामान्य अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।
विभाग ने शुरू की मामले की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया व उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और इसमें यह भी जांच की जाएगी कि जब सरकार सामान्य अस्पताल में डिलिवरी की सुविधा फ्री दे रही है तो भट्टे पर डिलिवरी करवाने के पीछे क्या कारण रहे हैं। अगर समय पर सूचना दी गई है और एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
- योगेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें